स्वाइन फ्लू को लेकर प्रधानमंत्री ने आजाद से बात की
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"प्रधानमंत्री ने मंत्री से फोन पर बात की।"
उल्लेखनीय है कि रविवार को पुणे के समीप एक गांव के 42 वर्षीय स्कूल अध्यापक और अमेरिका से अहमदाबाद पहुंचे एक 43 वर्षीय अनिवासी भारतीय की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
देश में अब तक स्वाइन फ्लू के 783 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 500 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications