स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद 'संस्कृति स्कूल' बंद
दक्षिण दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित 'संस्कृति स्कूल' के कक्षा चार और 11 के दो छात्रों में शनिवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद विद्यालय को बंद करने का फैसला किया गया।
विद्यालय की शिक्षिका अंजलि बाली ने आईएएनएस से कहा, " दो छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने चिकित्सकों की सलाह पर विद्यालय को दो हफ्तों के लिए बंद रखने का फैसला किया। हमने रविवार को अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी है।"
विद्यालय प्रबंधन ने कहा है कि 17 अगस्त तक विद्यालय बंद रहेगा। देश में अब तक स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस घातक बीमारी से 179 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications