स्वाइन फ्लू का टीका विकसित कर रहा है भारत

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू का स्वदेशी टीका विकसित करने वाले कुछ चुनिंदा देशों में भारत के शामिल होने की उम्मीद है। सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों को इस टीके का मानव परीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया है।

स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव वी.एम.कटोच ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा,"विदेशों में जो हो रहा है उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस वर्ष के अंत तक हमारी सरकार की योजना इसका स्वदेशी टीका लाने की है। हम एच1एन1 वायरस से निपटने के लिए टीका बनाने वाले कुछ पहले देशों में से होंगे।"

उन्होंने कहा कि अप्रैल में विदेशों में स्वाइन फ्लू की महामारी के फैलने के तुरंत बाद भारत ने इस पर काम करना आरंभ किया। कम से कम तीन कंपनियां टीके पर काम कर रही हैं। एक कंपनी ने अच्छी प्रगति की है और नवंबर में कुछ ठोस उपलब्धि हासिल होने की आशा है।

कटोच ने कहा कि स्वाइन फ्लू के टीके के वर्ष के अंत तक बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

देश में पिछले कुछ महीनों में स्वाइन फ्लू के 700 से अधिक मामले सामने आए हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और देश में कुल मामलों के 50 प्रतिशत से अधिक इन दो राज्यों में हैं।

उन्होंने बताया कि तीन दवा कंपनियां-सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया(पुणे),भारत बायोटेक(हैदराबाद) और पनेशिया बायोटेक(नई दिल्ली) टीके पर काम कर रही हैं। पुणे की कंपनी ने इस दिशा में अच्छी प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही मानव परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को अधिसूचित कर दिया है और इस संदर्भ में सभी इच्छुक लोगों का स्वागत है।

जानवरों पर टीके के परीक्षण के बाद संभवत: नवंबर में इसका मानव परीक्षण होगा।

उन्होंने बताया कि टीके का मानव परीक्षण कई केंद्रों पर किया जाएगा और इनमें से कुछ विदेशों में भी हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+