मकान छोड़ने के लिए कहा गया तो कर ली आत्महत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को नॉर्थरिज में हुई जब अधिकारी डेविड स्मिथ (54) नाम के एक शख्स को अदालती आदेश की एक प्रति सौंपने गए थे।
पुलिस के साथ एक संपत्ति प्रबंधक भी था। मकान के बाहर अधिकारियों ने आवाज लगाई कि स्मिथ बाहर निकल जाए।
काउंटी के शेरिफ विभाग के एक बयान में कहा गया, "अधिकारियों ने एक पुरुष की दबी हुई और सामने का दरवाजा बंद होने की आवाज सुनी। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी।"
अधिकारी जब मकान के अंदर पहुंचे तो स्मिथ की मौत हो चुकी थी। स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि वह बेरोजगार था और कई मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications