सड़क हादसे में भारतीय छात्र की मौत, 6 घायल
यह हादसा मेलबर्न के 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर मांउट बुलेर के निकट हुआ। मिनी बस 'टोयोटा हाई-एस' में कुल 10 लोग सवार थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' के मुताबिक हादसे में मारा गया 22 वर्षीय भारतीय छात्र वीजा पर आस्ट्रेलिया पहुंचा था।
मिनी बस में सवार यात्रियों में तीन आस्ट्रेलियाई और सात भारतीय थे। घायल हुए लोगों में दो की हालत की चिंताजनक है। दोनों को उपचार के लिए मेलबर्न लाया गया है।
पुलिस का कहना है कि मिनी बस में बैठे सभी लोग ब्रॉडमेडोस में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications