आशंका से कम नौकरियाँ गईं

आशंका से कम नौकरियाँ गईं

आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक जुलाई में अमरीका में आशंका के उलट कम लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी.

आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक जुलाई में अमरीका में आशंका के उलट कम लोगों की नौकरियाँ गईं.

जुलाई में दो लाख 47 हज़ार लोगों को नौकरियाँ गई और बेरोज़गारी दर पिछले महीने के 9.5 के मुकाबले 9.4 फ़ीसदी रही यानी .01 फ़ीसदी की गिरावट.

अमरीका में अप्रैल 2008 के बाद से ये पहली गिरावट है. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन नए आँकड़ों का स्वागत करते हुए कहा कि ये एक संकेत है कि आर्थिक संकट के सबसे बुरा दौर गुज़र चुका है.

उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी दर में गिरावट एक तरह से गहरे अंधकार के बाद रोशनी की एक किरण की तरह है. हालांकि ओबामा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने के लिए अभी बहुत कुछ किए जाने की ज़रूरत है और असली सुधार तभी होगा जब लोगों की नौकरियाँ जाने का क्रम बंद हो जाएगा.

'रोशनी की किरण'

अमरीकी प्रशासन के आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2007 में आर्थिक मंदी का दौर शुरु होने के बाद से 67 लाख लोग नौकरी गंवा चुके हैं.

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक महासंकट से लोग बच गए हैं. नए आँकड़ें जारी होने के बाद उन्होंने कहा, "लोगों की नौकरी जाने की दर उस समय से आधी हुई है जब मैं राष्ट्रपति बना था. हम वित्तिय प्रणाली को धरातल से वापस खींच लाए हैं. हमने त्रासदी से तो अर्थव्यवस्था को बचाया है, साथ ही विकास की नई नींव भी रखी है."

विशेषज्ञों को आशंका थी कि बेरोज़गारी दर बढ़कर 9.6 प्रतिशत हो जाएगी. आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक अमरीका में जुलाई में विभिन्न क्षेत्रों में कम लोगों की नौकरियां गईं( निर्माण क्षेत्र में 52000 नौकरियां गईं). सितंबर के बाद से ऐसा पहली बार हुआ कि इस क्षेत्र में एक लाख से कम लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी.

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में करीब 17 हज़ार लोगों को नौकरी मिली है. विशेषज्ञों का कहना है कि बेरोज़गारी दर में गिरावट का कारण सरकार से मिली आर्थिक मदद है जिससे विभिन्न योजनाओं को फ़ायदा मिला है.

आँकड़ों से ये भी पता चला है कि जून और मई में भी आशंका के उलट कम नौकरियाँ गईं. मई में 303000 लोगों की छटनी की गई जबकि अनुमान था कि 322000 लोगों को नौकरी गवांनी पड़ेगी. जबकि जून में 467000 के अनुमान से उलट 443000 नौकरियाँ गईं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+