सुखबीर बादल पंजाब सरकार में शामिल

मंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के संवैधानिक प्रावधान की पूर्ति में विफल होने के बाद सुखबीर बादल ने दो जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने पद से 40 दिनों से भी कम समय तक दूर रहने के बाद वह सोमवार को दोबारा सरकार में शामिल होंगे।
इस बार राजभवन में ही राज्यपाल एस.एफ.रोड्रिग्ज सादे समारोह में सुखबीर बादल को शपथ दिलाएंगे। इस वर्ष जनवरी में सुखबीर बादल के पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए अमृतसर में आयोजित समारोह पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications