नॉर्टेल की बिक्री रद्द करें: ब्लैकबेरी

ब्लैक बेरी के अध्यक्ष और सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माइक लैजारिडिस ने शुक्रवार को एक संसदीय समिति के समक्ष कहा, "मुझे लगता है कि हमें स्नूकर की तरह ढकेल दिया गया।"
इस समिति का गठन नॉर्टेल की बिक्री प्रक्रिया से ब्लैक बेरी को अलग रखे जाने को लेकर की गई है। एरिक्शन ने 28 जुलाई को लगाई गई बोली में 1.13 अरब डॉलर में नॉर्टेल को खरीदा था। नॉर्टेल को पिछले वर्ष पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ था और वह कर्ज चुकता करने के लिए अपने कारोबार की बिक्री कर रही है।
यद्यपि, गोपनीयता से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण ब्लैक बेरी को नॉर्टेल की बिक्री के लिए बोली लगाने से वंचित कर दिया गया था। इसके बाद ब्लैक बेरी ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी। कारापोरेट जगत व विपक्ष के दबाव में सरकार ने इस बारे में आरआईएम, नॉर्टेल और एरिक्शन को अपनी-अपनी बात संसदीय समिति के समक्ष दर्ज कराने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications