पाकः दो नए आतंकवादी ग्रुपों का गठन

Terrorism
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी तालिबान प्रमुख बैतुल्लाह महसूद की मौत की खबर के दो दिन बाद ही पाकिस्तान में आतंकवादियों ने दो नए संगठनों का गठन कर लिया। इन दोनों संगठनों का मकसद पाक के विभिन्न जेलों में बंद आतंकवादियों को मुक्त कराना है।

स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 'लश्कर उमर' और 'लश्कर अबू जंदाल' नाम के दो संगठन पाकिस्तान की जेलों में आतंकवादियों को मुक्त कराने की रणनीति पर काम करेंगे।

एक खुफिया सूत्र के हवाले से आई खबर में कहा गया है कि प्रतिबंधित संगठनों के आतंकवादियों ने हाल ही में पंजाब प्रांत के एक शहर में बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने अपनी योजना पर चर्चा की।

बैठक में यह फैसला किया गया कि आतंकवादी पहले उन जगहों की पहचान करेंगे जहां उनके साथी बंद हैं। इसके बाद उन्हें मुक्त कराने के लिए हमला किया जाएगा। उधर, पाक सरकार ने इस नए खतरे के मद्देनजर सुरक्षा एंजेसियों को सतर्क रहने का दिशा-निर्देश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+