संयम बरते अनिलः मुकेश अंबानी
मुंबई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज से 2.34 डॉलर प्रति एमबीटीयू की दर से गैस हासिल करने के विवाद में अनिल अंबानी द्वारा की जा रही बयानबाजी का मुकेश अंबानी ने पहली बार जवाब दिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान जारी कर अनिल अंबानी से कहा है कि गैस विवाद अदालत में तय होने तक वह संयम बरते। id="toptextpromo">बयान
में कहा गया है कि अनिल की टिप्पणियों से उनके बड़े भाई मुकेश काफी आहत हैं। गौरतलब है कि अनिल ने मुकेश अंबानी के खिलाफ कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मीडिया से भी आग्रह किया कि उनके (मुकेश अंबानी) प्रतिक्रिया नहीं करने के फैसले का सम्मान करे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रिलायंस
इंडस्ट्रीज ने कहा है कि अनिल के ये बयान कानूनी मसले को सार्वजनिक करने की कोशिश है। रिलायंस ने कहा है कि अनिल का बयान सुप्रीम कोर्ट के सामने लंबित एक मसले पर सार्वजनिक बहस और पहले ही फैसला सुनाने का सुनियोजित अभियान है।

Click it and Unblock the Notifications