अपने बयान से पलटा कसाब
मंबई।
मुम्बई पर हुए आतंकी हमलों का आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी आमिर अजमल कसाब मुकदमें की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत के सामने अपने बयान से पलट गया। कसाब ने पहले तो कोर्ट के सामने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार करने की बात की। लेकिन बाद में वह अपनी बात से पलट गया और कहा कि "वह कुछ नहीं कहना चाहता है"। id="toptextpromo">मामले
की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज एम. एल. टहलियानी ने कसाब से पूछा कि सुबह के सत्र में वह अदालत में क्यों दोष स्वीकार करना चाहता था तब उनसे जवाब दिया यूं ही। अदालत ने जब उससे पूछा कि उसे किसी ने दोष स्वीकार करने के लिए दबाव डाला है तो कसाब ने कहा कि किसी ने दबाव नहीं डाला। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि इसके ठीक पहले वाली पेशी पर कसाब ने जज के सामने अपने सारे गुनाह कबूल कर कहा था कि अब जल्द से जल्द उसे सजा दे दी जाए। इस कबूलनामे के साथ ही उसने मुंबई हमले का सारा ब्यौरा भी दिया था।

Click it and Unblock the Notifications