बैतुल्लाह मेहसूद जिंदा हैः तालिबान
पाकिस्तान।
तालिबान ने अपने नेता बैतुल्लाह मेहसूद की मौत की खबर को गलत बताया है। यह घोषणा बैतुल्लाह के करीबी कमांडर हकीमुल्लाह मेहसूद ने की है। हकीमुल्लाह ने एक ब्रिटिश चैनल को बताया कि जल्द ही बैतुल्लाह के जीवित होने को लेकर संदेश जारी किया जाएगा। id="toptextpromo">इस
कमांडर का कहना है कि तालिबानी नेता ने ओबामा बिन लादेन की तरह चुप रहने की रणनीति अख्तियार कर रखी है। उसके मारे जाने की झूठी खबर अमेरिका और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की मिलीजुली साजिश है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले तालिबान और पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में बैतुल्लाह के मारे जाने की पुष्टि की थी। अमेरिका ने भी कहा था कि पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में एक हमले के दौरान बैतुल्लाह के मारे जाने की खबर बहुत हद तक विश्वसनीय है।

Click it and Unblock the Notifications