पुर्तगाल गुआंटोनामो के 2 कैदियों को लेने को तैयार

ब्रिटेन और फ्रांस के अलावा पुर्तगाल यूरोपीय संघ का तीसरा ऐसा देश है जिसने गुआंटोनामो के कैदियों को अपने यहां रखने पर सहमति व्यक्त की है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने कहा "हमें इस बात से काफी प्रोत्साहन मिला है कि गुआंटोनामो जेल को बंद करने के प्रयासों में हमारे नजदीकी मित्र और सहयोगी हमारी सहायता कर रहे हैं।" ओबामा जनवरी के अंत तक इस जेल को बंद करने के लिए प्रतिबद्व है जो विश्व समुदाय में अमेरिकी छवि को फिर से बनाने उनके प्रयासों का हिस्सा है। इस जेल को लेकर अमेरिका की विशेष तौर पर यूरोपीय संघ की ओर से तीखी आलोचना होती रही है।

कुछ कैदियों को बरमूडा और अल्बानिया में रखा गया है जो इस संगठन के सदस्य नहीं हैं। इसके अलावा स्पेन और ऑयरलैंड भी गुआंटोनामो जेल में बंद 200 से अधिक कैदियों में से कुछ को अपने यहां रखने को राजी हैं।

वुड ने बताया कि कैदियों के हस्तांतरण के बारे में अमेरिका और पुर्तगाल के बीच बातचीत जारी है। पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की है कि कैदियों को अपनी हिरासत में लेने के बारे में पुर्तगाल का अमेरिका से करार हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+