विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल गैरकानूनी : छत्तीसगढ़ सरकार
राज्य में लगभग 17,000 विद्युत कर्माचारियों ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत बोर्ड (सीएसईबी) को पांच खंडों में विभाजित किया गया था।
राज्य सरकार ने शनिवार को 'छत्तीसगढ़ औद्योगिक संबंध कानून 1960' की धारा 80 के तहत हड़ताल को गैरकानूनी करार दिया। हड़ताल का आह्वान सीएसईबी के कर्मचारियों और अधिकारियों के समन्वय समिति ने किया है।
समिति के अध्यक्ष पी.एन.सिह ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हड़ताल को गैरकानूनी करार दिए जाने के बावजूद सोमवार को विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications