एयर कनाडा को 15.5 करोड़ डॉलर का मुनाफा
टोरंटो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर कनाडा ने शुक्रवार को दूसरी तिमाही में 15.5 करोड़ डॉलर का मुनाफा होने की घोषणा की है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 27 प्रतिशत अधिक है।
इस अवधि के दौरान कंपनी ने 35.5 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा अर्जित की। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कंपनी ने 4.8 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा अर्जित की थी।
बहरहाल आर्थिक कठिनाई से ग्रस्त कंपनी ने 11.3 करोड़ डॉलर का संचालन घाटा दिखाया है। पिछले वर्ष की समान अवधि कंपनी ने इस मद में 70 लाख डॉलर का मुनाफा दिखाया था।
एयर कनाडा ने कहा कि मंदी के कारण उसका राजस्व 16 प्रतिशत घटकर 2.06 अरब डॉलर रह गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications