नोएडा में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
पुलिस के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार की शाम नोएडा के फेज दो पुलिस थाने के तहत आने वाले नोएडा-दादरी मार्ग पर घटी।
पुलिस अधीक्षक ए.के.त्रिपाठी ने कहा, "ट्रैक्टर ट्राली को ट्रैक्टर पर काम करने वाला एक मजदूर चला रहा था। अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर एक रिक्शे को रौंदते हुए निकल गया। रिक्शे पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।"
मृतकों की पहचान अनीस, अहमद और सलीम के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर चलाने वाला मजदूर घटना स्थल से फरार हो गया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications