छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 2 की हत्या की
रायपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में शनिवार की देर शाम दो नागरिकों की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी रायपुर से कोई 175 किलोमीटर दूर राजनंदगांव जिले के पश्चिम में मानपुर इलाके में घटी।
मानपुर के एक पुलिस अधिकारी एफ.जे. टिग्गा ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने एक स्थानीय ठेकेदार दीपक और एक नागरिक रामस्वरूप की हत्या कर दी। नक्सलियों को उन पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह था।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने मानपुर इलाके में ही 12 जुलाई को एक सुनियोजित हमले में एक जिला पुलिस अधीक्षक सहित 29 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications