वीरभद्र मामले में पुलिस ने की उद्योगपतियों की पहचान

शिमला, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कहा कि विजय सिंह मनकोटिया द्वारा पिछले वर्ष मई में जारी आडियो सीडी के आधार पर उद्योगपतियों की पहचान कर ली गई है। इसी सीडी के आधार पर केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह पर पुलिस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

पुलिस महानिदेशक डी.एस. मन्हास ने आईएएनएस से कहा, "हमने उद्योपतियों की पहचान कर ली है और उनसे जल्दी ही पूछताछ की जाएगी।"

सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते अपने पद का दुरुपयोग किया और आपराधिक कृत्य किए। हालांकि सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है।

सीडी में वीरभद्र सिंह को कथित तौर पर आईएएस अधिकारी महिंदर लाल से पैसे के लेने-देन के बारे में बात करते सुना गया। महिंदर लाल की मौत हो चुकी है। सीडी में उनकी पत्नी और मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की भी आवाज है।

सतर्कता विभाग ने कहा था कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एस. एम. कटवाल की शिकायत और मनकोटिया द्वारा जारी की गई सीडी के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बहरहाल, सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा मुझे नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया प्रयास है। यह पूरी तरह गलत और आधारहीन है। यह सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+