खनन घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : पटनायक (लीड-1)

भुवनेश्वर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि करोड़ों रुपये के खनन घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घोटाले की जांच कर रहे सतर्कता विभाग ने अपनी एक प्रारंभिक रिपोर्ट शुक्रवार को सरकार को सौंपी थी।

पटनायक ने विधानसभा में कहा, "सतर्कता विभाग की रिपोर्ट अभी तक मेरे पास नहीं पहुंची है। लेकिन मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून निश्चित रूप से अपना काम पूरा करेगा।"

इसके पहले सतर्कता विभाग के निदेशक अनूप कुमार पटनायक ने आईएएनएस को बताया था कि अवैध खनन के सबूत पाए गए हैं।

पिछले महीने विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया था कि खनिज संपन्न क्योंझर जिले में अवैध रूप से व्यापक पैमाने पर खनन जारी है। विपक्ष के इस आरोप के बाद सतर्कता विभाग को इस मामले की जांच के लिए कहा गया था।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने अवैध खनन के बारे में सदन में दस्तावेजी सबूत प्रस्तुत किए। भाजपा सदस्यों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की अपनी मांग को फिर से दोहराया।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुरेश पुजारी ने कहा, "केवल सीबीआई ही इस घोटाले में लिप्त लोगों को दबोच सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+