फिलीपीन्स में भूस्खलन से 10 खनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डैनिलो पेलिस्को ने शनिवार को कहा है कि पीड़ित उत्तरी रेसोर्ट शहर बैगुइयो के बाहरी हिस्से में एक स्वर्ण खनन शिविर में थे, तभी शुक्रवार को भूस्खलन हुआ।
पेलिस्को ने कहा कि दो खनिकों की मौत अस्पताल में हुई, जबकि आठ अन्य घटना स्थल पर ही मारे जा चुके थे। तीन अन्य भूस्खलन में फंसे रह गए।
पेलिस्को ने कहा, "ये सभी छोटे स्तर के खनिक थे। भूस्खलन तब हुआ, जब वे खनन स्थल के पास बने अपने झोपड़ों में आराम कर रहे थे।' रात को घटी इस दुर्घटना के समय मूसलाधार बारिश हो रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications