पाकिस्तान ने 3.2 अरब डॉलर के ऋण के लिए स्वीकारी कठिन शर्ते
इस्लामाबाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 3.2 अरब डॉलर के एक अतिरिक्त ऋण के लिए पाकिस्तान ने सख्त शर्ते स्वीकार की हैं।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने शनिवार को खबर दी है कि पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि आईएमएफ की ओर से पाकिस्तानी अधिकारियों को प्राप्त हुए अतिरिक्त ऋण मंजूरी संबंधी एक दस्तावेज में लिखा गया है कि पाकिस्तान सरकार ने आईएमएफ की सभी शर्ते स्वीकार कर ली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications