गुजरात में पुल टूटने से 2 की मौत, 3 लापता
पुलिस ने कहा है कि यह दुर्घटना भावनगर से लगभग 55 किलोमीटर दूर सालजा गांव के पास घटी।
भावनगर जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "दो मजदूरों की मौत हो गई है और तीन अन्य मजदूरों की तलाशी जारी है क्योंकि ट्रक पुल के साथ सीधे नदी में जा गिरी है। ट्रक पर सवार अन्य 12 मजदूरों को ग्रामीणों ने नदी से सुरक्षित निकाल लिया है। ग्रामीण दुर्घटना के तत्काल बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक मुद्रा बंदरगाह से पीपवाव बंदरगाह की ओर जा रही थी।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भावनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications