उड़ीसा में खनन अधिकारी ने की आत्महत्या
भुवनेश्वर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के खनन (सुरक्षा) के उप निदेशक के.के.शर्मा ब्रजराजनगर जिले में महानदी कोलफील्ड्स के अतिथिगृह में शनिवार को मृत मिले। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
शर्मा का शव महानदी कोलफील्ड्स के आईबी घाटी अतिथिगृह में पंखे से झूलता मिला। वह यहां शुक्रवार को निरीक्षण के लिए आए थे।
ब्रजराजनगर की पुलिस अधीक्षक कबिता जालान ने कहा, "हमें संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications