चीन में हंट्समैन होंगे अमेरिका के नए राजदूत
वाशिंगटन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को जोन हंट्समैन की चीन में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में नियुक्ति की पुष्टि कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सीनेट की विदेश समिति ने मंगलवार को हंट्समैन का नाम प्रस्तावित किया था और जिस पर शुक्रवार को सदन ने सहमति की मुहर लगा दी।
अमेरिकी राज्य उटाह के गवर्नर हंट्समैन को मई में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन में वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक नियुक्त किया था।
गौरतलब है कि सीनेट ने शुक्रवार को ही जापान में नए अमेरिकी राजदूत के लिए जॉन रूज के नाम पर मुहर लगाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications