बिहार में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री, 1 की मौत (लीड-1)

घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने शव के साथ राष्ट्रीय राजपथ संख्या-51 को तीन घंटे तक जाम कर दिया। गुस्साए लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री नंद किशोर यादव ने पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए बताया कि ईश्वर की कृपा से वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने मृतक के परिजन को तत्काल 10 हजार रुपये तथा उसकी अंत्येष्टि के लिए 1500 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वे दरभंगा में एक सरकारी बैठक में भाग लेने आए थे। शाम को मंत्री पटना लौट आए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नंद किशोर यादव एक बैठक में भाग लेने दरभंगा जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजपथ संख्या-51 पर मबीचक गांव के नजदीक विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक मिनी बस उनके वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में मिनी बस पलट गई जिससे बस की छत पर सवार महेश मंडल की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

दरभंगा जिला के पुलिस अधीक्षक एम़ आऱ नायक ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मंत्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

इस दुर्घटना में मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+