बिहार में स्वाइन फ्लू का पहला संदिग्ध मामला
पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में स्वाइन फ्लू का पहला संदिग्ध मामला शनिवार को औरंगाबाद में मिला है। दो माह पूर्व सिंगापुर से लौटे मोहम्मद जुनैद हसन में फ्लू के लक्षण दिखाई दिए हैं। उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में जांच के लिए रेफर कर दिया गया है।
औरंगाबाद जिला के सदर अस्पताल के चिकित्सक राज कुमार प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद के पठानटोली निवासी मोहम्मद जुनैद हसन पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि उसमें स्वाइन फ्लू होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि जुनैद को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में जांच के लिए रेफर कर दिया गया है।
उधर, औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ़ एसक़ क़े अमन ने आईएएनएस को बताया कि जुनैद में स्वाइन फ्लू का लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि उसे कुछ दिनों से बुखार है परंतु वह स्वाइन फ्लू से नहीं बल्कि मलेरिया से पीड़ित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications