एयर इंडिया के पुनरोद्धार के लिए प्रधानमंत्री से मदद मांगी गई
प्रधानमंत्री ने यह संकेत उस समय दिया, जब शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने उन्हें विमानन कंपनी की अनिश्चित वित्तीय स्थिति और निदेशक मंडल के पुनर्गठन के बारे में जानकारी दी।
साउथ ब्लॉक में घंटों चली बैठक के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "एयर इंडिया में ताजा इक्विटी के प्रति प्रधानमंत्री का रुख सकारात्मक रहा।"
प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "उन्हें एयर इंडिया के नए बोर्ड के गठन के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बारे में गुरुवार को उड्डयन मंत्री कैबिनेट में भी एक विस्तृत ब्योरा देंगे। शीघ्र ही इस बारे में किसी फैसले की आशा की जा सकती है।"
एयर इंडिया लगभग 25 अरब रुपये की नई साझेदारी और विमान अधिग्रहण की महत्वाकांक्षी योजना को कोष मुहैया कराने के लिए 100 अरब रुपये के आसान ऋण की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications