'पाकिस्तान को आईएमएफ से मिलेगा 3.1 अरब डॉलर का कर्ज'
लाहौर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से उनके देश को 3.1 अरब डॉलर का कर्ज दिया जाएगा।
तरीन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा पाकिस्तान के मित्र देशों की ओर से कोष मुहैया कराने में देरी की वजह से आईएमएफ से संपर्क किया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने आईएमएफ से अतिरिक्त कोष की मांग की है ताकि वह अपने बीमा क्षेत्र को मजबूती दे सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications