उत्तराखंड में भूस्खलन से 29 की मौत, 50 लापता (लीड-2)
एक अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी इलाके में स्थित ये तीनों गांव (ला, घेरना और लेलु नीहार) 5,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित थे।
राज्य के पुलिस प्रमुख सुभाष जोशी ने बताया कि अब तक 29 शव बरामद किए गए हैं। इस पहाड़ी इलाके में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार अपराह्न् तक मूसलाधार बारिश हुई है।
जोशी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बचाव कर्मी भूस्खलन में लापता हुए लगभग 50 लोगों की तलाश में शनिवार शाम तक जुटे रहे। लेकिन दूरवर्ती सीमावर्ती गांवों में अंधेरा छा जाने के बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
जोशी ने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण भी बचाव कार्य में दिक्कत आई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने त्रासदी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक-एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications