मेक्सिको में हिंसा, 12 मरे
मेक्सिको, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के हिदालगो राज्य में हुई गोलीबारी में नौ बंदूकधारी और तीन पुलिसकर्मी मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अटॉर्नी जनरल जोसे अल्बटरे रोड्रिगेज कोल्डेरोन ने शुक्रवार को बताया कि मुठभेड़ उस समय आरंभ हुई जब एक बंदूधारी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी अगवा किए गए चार सरकारी अधिकारियों की तलाश कर रहे थे और उसी दौरान यह घटना हुई। बाद में अपहृत अधिकारियों को मुक्त कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications