53 वर्षीय महिला हुई स्वाइन फ्लू की दूसरी शिकार (लीड-1)

महाराष्ट्र की अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) शरवरी गोखले ने आईएएनएस से कहा कि मुंबई के उत्तर-पूर्व में जोगेश्वरी की रहने वाली महिला की यहां शनिवार शाम कस्तूरबा अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि महिला को मंगलवार को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायतों को बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी इस वजह से कुछ ही घंटे बाद शाम को उसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि महिला के रक्त के नमूने शनिवार की सुबह लिए गए, दोपहर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई और शाम को उसकी मौत हो गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक स्वाइन फ्लू के 720 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें से करीब 500 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

महराष्ट्र में फ्लू के 260 मामले सामने आए हैं जिनमें से 160 केवल पुणे के हैं। पुणे को महामारी प्रभावित घोषित किया जा चुका है।

पुणे में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की हालत शनिवार को दूसरे दिन भी गंभीर बनी रही। दोनों को पुणे के सासून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने कहा, "दोनों को जीवन रक्षक यंत्र पर रखा गया है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।"

फ्लू के ढेर सारे मामलों को देखते हुए सरकार ने फ्लू के इलाज के लिए यहां दो और केंद्रों की स्थापना की है।

आवटे ने आईएएनएस को बताया, "नायडू अस्पताल के अलावा हमने सासून अस्पताल और अंध अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के रोगियों का इलाज शुरू कर दिया है।"

आवटे ने कहा कि पांच वर्षीय एक बच्ची को गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती किया गया है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। स्वाइन फ्लू के लक्षण के अलावा वह निमोनिया से भी पीड़ित है।

स्वास्थ्य विज्ञान विभाग के डीन राजीव यरवदेकर के अनुसार शुक्रवार को फ्लू से पीड़ित पाए गए सिंबायोसिस के एक 18 वर्षीय छात्र की स्थिति भी स्थिर बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+