उत्तराखंड में भूस्खलन से 30 की मौत, 3 गांव तहस-नहस (लीड-1)
एक अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी इलाके में स्थित ये गांव 5,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित थे।
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि अब तक 29 शव बरामद किए गए हैं। इस पहाड़ी इलाके में शुक्रवार की शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बचाव कर्मी भूस्खलन में लापता हुए लगभग 50 लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
अधिकारी ने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने त्रासदी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक-एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications