मांस के लिए 100,000 डॉलर के घोड़े को मार डाला
लीमा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पेरु के की राजधानी लीमा के निकट कुछ चोरों ने एक घोड़े के मांस का सेवन करने के लिए उसे मार डाला। इस घोड़े की कीमत 100,000 डॉलर थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस घोड़े को कुछ दिनों पहले ही चुरा लिया गया था। इस घोड़े कुछ अवशेष लीमा से तीन किलोमीटर की दूरी पर पाए गए।
इस घोड़े के मालिक हियाद हामिदे ने कहा कि चोरों ने मंगलवार को इसे चुरा लिया था। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब उनके किसी घोड़े को चुराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications