भाजपा मूल्य वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगाया है कि वह 100 दिनों के भीतर उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने के अपने वादे को पूरा कर पाने में विफल साबित हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने शनिवार को कहा है कि वह आसमान छूती महंगाई पर नियंत्रण कर पाने में सरकार की विफलता के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्र्दशन आयोजित करेगी।

भाजपा की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 17 अगस्त को महंगाई और खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी से निपटने के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं, उसी दिन भाजपा देश में सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी और धरना देगी।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "संप्रग सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकामयाब साबित हुई है। भाजपा इसके खिलाफ संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।"

बयान में कहा गया है कि संप्रग ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि 100 दिनों के भीतर जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें कम की जाएंगी। लेकिन सरकार अपना वादा पूरा कर पाने में विफल साबित हुई है।

बयान में आगे कहा गया है, "पिछले 100 दिनों के दौरान महंगाई के कारण आम आदमी बुरी तरह पीड़ित हुआ है। दाल, चीनी और सब्जी जैसी जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन सरकार लगातार मूकदर्शक बनी हुई है।"

बयान में कहा गया है, "भाजपा मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण कर पाने में सरकार की विफलता के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और धरना देगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+