उत्तराखंड में भूस्खलन से 15 की मौत
भूस्खलन की यह घटना पिथौरागढ़ जिले में घटी।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अब तक हमने बाला गांव से 15 शव बरामद किए हैं।"
इस पहाड़ी इलाके में शुक्रवार की शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। बचाव कर्मी भूस्खलन में लापता हुए 50 लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
अधिकारी ने कहा है कि इस त्रासदी से कम से कम 46 परिवार प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications