पाकिस्तान का भारत से तेल आयात की पारगमन सुविधा से इंकार
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने कहा कि भारत-पाकिस्तान व्यापार निलंबित होने की वजह से वह अफगानिस्तान को पारगमन सुविधा नहीं दे सकता।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक पारगमन व्यापार समझौते पर वार्ता आरंभ करने के लिए सात मई को वाशिंगटन में हस्ताक्षर किए थे। वार्ता को 31 दिसम्बर के पहले समाप्त होना था।
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वस्तुओं की तस्करी एक अन्य कारण है जिससे इस्लामाबाद ने पारगमन सुविधा देने से इंकार किया है।
वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने 15 अक्टूबर को काबुल में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता के आरंभ होने से पहले अफगानिस्तान को तस्करी को रोकने के लिए उपायों की रणनीति तैयार करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications