अल्बानिया में गोलीबारी, 5 मरे
तिराना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अल्बानिया में शुक्रवार को दुरेस कस्बे में शुक्रवार को एक अपराधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक द्रितान दाजती वर्ष 2003 से फरार था और उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक भी मारा गया।
पुलिस ने जब दाजती को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। उसे एक व्यापारी की हत्या के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications