केरल नौका दौड़ का मेरे परिवार से निकट संबंध : सोनिया गांधी
अलप्पुझा (केरल), 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को 57 वीं नेहरू नौका दौड़ का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस आयोजन से उनके परिवार का निकट संबंध है।
सोनिया ने कहा, "इसका मेरे लिए खास महत्व है क्योंकि इस आयोजन से मेरे परिवार का निकट संबंध है। वर्ष 1952 में जवाहरलाल नेहरू अपनी पुत्री इंदिरा गांधी और उनके दो बच्चों राजीव और संजय के साथ यहां मौजूद थे।"
सोनिया ने कहा कि उन्होंने इस आयोजन के बारे में अपनी सास इंदिरा गांधी से बहुत कुछ सुना है। यह आयोजन आपकी संस्कृति का हिस्सा है और आपके पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाता है। यह एक ऐसा आयोजन है जहां हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी हिस्सा लेते हैं।
वर्ष 1952 में नेहरू ने राज्य का दौरा किया था और कोट्टायम से अलप्पुझा तक नौकाओं का एक जुलूस उनके साथ था।
उनके सम्मान में एक नौका दौड़ का आयोजन बिना किसी पूर्व योजना के किया गया था। नेहरू नौकायन में हिस्सा लेने वालों के हुनर से इतना प्रभावित हुए कि तत्काल एक नौका पर चढ़ गए।
वापस दिल्ली लौटकर उन्होंने अपने हस्ताक्षरयुक्त एक चांदी की ट्राफी भेंट की, जो विजेता को दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications