स्वाइन फ्लू से देश में दूसरी मौत
मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू महामारी से दूसरी मौत मुंबई में 53 वर्षीय महिला की हुई है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शरवरी गोखले ने आईएएनएस से कहा कि महिला का पिछले चार दिनों से यहां के लीलावती अस्पताल में निमोनिया और उच्च रक्तचाप का इलाज किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि आज उसे कस्तूरबा अस्पताल में दाखिल कराया गया और रक्त के नमूने लिए गए। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई और शाम में उसकी मौत हो गई।
महिला की पहचान फहिमा पानवाला के रूप में हुई है और वह मुंबई निवासी थी।
देश में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत हुई है। इससे पहले पुणे में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिदा शेख की तीन अगस्त हो मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications