बिहार में सड़क दुर्घटना में मंत्री बाल-बाल बचे, 1 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नंद किशोर यादव एक बैठक में भाग लेने शनिवार को दरभंगा जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजपथ संख्या-51 पर मबीचक गांव के नजदीक विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक मिनी बस उनके वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में मिनी बस पलट गई जिससे बस की छत पर सवार महेश मंडल की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
दरभंगा जिला के पुलिस अधीक्षक एम़ आऱ नायक ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मंत्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।
दुर्घटना से मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications