हिरासत में लिए गए कोरियाई पोत में व्यापारिक सामग्री : नौसेना प्रमुख
आर्म्स फोर्सेज ट्राइब्यूनल के शुभारंभ के अवसर पर मेहता ने पत्रकारों से कहा, "जो सूचना मिली है उसके अनुसार जहाज पर केवल उचित व्यापारिक सामग्री लदी है।"
बहरहाल उन्होंने कहा कि जहाज का भारतीय सीमा में कोई काम नहीं था।
एक प्रश्न के जवाब में मेहता ने कहा, "यह सही है कि जहाज का भारतीय सीमा में कोई काम नहीं था..(परमाणु सामग्री के परिवहन की) हमारी आशंका भी रहती है। इस समय उस पर केवल उचित व्यापारिक सामग्री लदी है।"
भारतीय तटरक्षकों ने कुछ दिन पहले अंडमान और निकोबार की हट खाड़ी में लंगर डालने के कारण कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया के एक जहाज को पकड़ा था। जहाज को शुक्रवार को पोर्ट ब्लेयर लाया गया।
जांच एजेंसियों ने पाया कि 16,000 टन चीनी से लदा जहाज थाईलैंड के बंदरगाह से 27 जुलाई को रवाना हुआ और इसे एक इराकी बंदरगाह पर जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications