वर्ष 2011 तक हरियाण के पास होगी अतिरिक्त बिजली : हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि आने वाले महीनों में चार नए बिजली संयंत्र चालू हो जाएंगे जिससे कि राज्य को पांच हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी।
हुड्डा ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "इससे न केवल राज्य की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा बल्कि 2011 तक हमारे पास अतिरिक्त बिजली होगी।"
उन्होंने कहा, "मैंने बिजली की गंभीर समस्या के बीच राज्य की सत्ता संभाली थी। हम चार नए बिजली संयंत्र लगा रहे हैं जिसकी क्षमता पांच हजार मेगावाट की है। पिछले 40 वर्षो में राज्य में कोई बिजली संयंत्र नहीं लगा था। अगले दो वर्षो में हम अतिरिक्त बिजली पैदा करने की स्थिति में होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications