मेदवेदेव ने दक्षिण ओस्सेतिया में सरकोजी की भूमिका की प्रशंसा की
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार क्रेमलिन से जारी बयान में यह कहा गया है।
पिछले वर्ष आठ अगस्त को जार्जिया गणराज्य और दक्षिण ओस्सेतिया में संघर्ष भड़कने की पहली बरसी पर मेदवेदेव ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को भेजे एक संदेश में कहा है कि 12 अगस्त को उनकी मध्यस्थता में हुआ युद्धविराम ही काकेशियाई क्षेत्र में लागू एकमात्र आचार संहिता है।
बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ के अध्यक्ष की हैसियत से जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साक्शविली के अनियंत्रित हमले को रोकने के लिए किया गया फ्रांसीसी प्रयास प्रभावी और परिणामदायक रहा।
पिछले वर्ष दक्षिण ओस्सेतिया पर जार्जिया के हमले में 162 नागरिकों सहित 67 रूसी कर्मचारियों की मौत हुई थी। इनमें शांति रक्षक भी शामिल थे। रूस ने इसके खिलाफ तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए जार्जिया के काफी बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications