देश के कारखाने से 24 अगस्त को निकलेगा पहला टी-90 टैंक
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "24 अगस्त को पहला टी-90 टैंक बनकर तैयार हो जाएगा।"
रूस के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के समझौता विवाद को सुलझा लेने के बाद लाइसेंस के तहत इस टैंक का निर्माण किया गया।
टी-90 टैंक सहित कई रक्षा सौदों को क्रियान्वित करने में हो रही देर को लेकर भारत सरकार द्वारा जताई गई चिंता के बाद रूस ने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय पर आपूर्ति की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा, "हम उपकरणों की समय पर आपूर्ति पर जोर देते आ रहे हैं। रूसी अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि टी-90 टैंक की आपूर्ति निर्धारित समय पर कर दी जाएगी। 50 टैंकों का पहला बेड़ा जल्द हासिल होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications