एशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी इंडोनेशिया में ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'टीवी वन' के हवाले से कहा कि नूरदीन शनिवार को मध्य जावा के तेमांगगुंग जिले में मारा गया। माना जा रहा था कि पिछले महीने जकार्ता के दो होटलों में हुए आतंकवादी हमलों में भी उसका हाथ था।
'टीवी वन' के रिपोर्टर ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी कि आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मध्य जावा के तेमांगगुंग जिले के एक गांव में आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोला था। इस कार्रवाई में नूरदीन भी मारा गया।
नूरदीन मूल रूप से मलेशिया का रहने वाला था। आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई 18 घंटे तक चली। पुलिस प्रवक्ता केटुट योगा एना ने नूरदीन के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में पुलिस का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।
जिस घर में नुरदीन अन्य आतंकवादियों के साथ छुपा था, वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोट भी बरामद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications