कश्मीर में बढ़ती घुसपैठ चिंतनीय : एंटनी
नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की घटनाओं में पिछले कुछ दिनों से हुई वृद्धि चिंतनीय है।
एंटनी ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद में कमी आई है लेकिन पिछले एक महीने से अचानक यहां घुसपैठ बढ़ी है। आमतौर पर जम्मू एवं कश्मीर में सर्दी की शुरुआत के दौरान घुसपैठ बढ़ जाती है जो चिंता की बात है।"
उन्होंने कहा, "हम कश्मीर में संतुष्ट होकर नहीं बैठ सकते। आंतरिक सतर्कता जरूरी है और हम राज्य के बारे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं ले सकते।"
उत्तरी कश्मीर में वन क्षेत्र में शुक्रवार को तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे। सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में सेना ने पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छह आतंकवादी मारे गए और घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications