चिदंबरम ने बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया
चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन पूरी सुरक्षा में की जाएगी। इस बारे में किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।"
बयान में कहा गया है, "राज्य सरकार के साथ नियमित रूप से सूचनाओं के होने वाले आदान-प्रदान के आधार पर हैदराबाद में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी कोई विशेष सूचना नहीं है जिससे कि बैडमिंटन चैम्पियनशिप को खतरा हो।"
गृह मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने टूर्नामेंट और प्रत्येक खिलाड़ी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications