पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव घर में मृत मिले
नाइक भारत के साथ 'बैक चैनल डिप्लोमेसी' (गुप्त रूप से होने वाला अधिकारिक विचार-विमर्श) में शामिल रहे थे। नाइक भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रह चुके थे।
पुलिस ने बताया कि उन्हें इत्तिला मिली थी कि रात भर नाइक के घर की बत्तियां जलती रहीं लेकिन वहां कोई हलचल नहीं देखी गई। घर का दरवाजा तोड़ने पर भीतर से नाइक का शव बरामद हुआ।
वर्ष 1999 में कारगिल संकट के दौरान नाइक तत्कालीन पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष आर. के. मिश्रा से बातचीत करने के लिए भारत गए थे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications