प्रचंड ने भारत-अमेरिका योजना संबंधी खबरों को निराधार बताया
माओवादी पार्टी के मुखपत्र दैनिक समाचार पत्र 'जनदिशा' ने शनिवार को इस खबर का खंडन किया है कि भारत और अमेरिका चीन पर हमले के लिए नेपाली जमीन का उपयोग करने देने के लिए प्रचंड पर दबाव डाल रहे थे।
नेपाली दैनिक 'राजधानी' की इस संबंध में प्रकाशित रिपोर्ट का खंडन करते हुए अखबार ने कहा, "भ्रम मत फैलाइए।"
उल्लेखनीय है कि अखबार ने कहा था कि प्रचंड ने आरोप लगाया कि भारत और अमेरिका की योजना का विरोध करने के कारण उनकी सरकार गिरी। इस रिपोर्ट को भारत के भी कई समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया।
प्रचंड ने कहा कि यह खबर पूरी तरह भ्रामक, उत्तेजक और आधारहीन है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पड़ोसी देश के साथ माओवादियों के मधुर संबंधों को नुकसान पहुंचाने की एक चाल है और इसका उद्देश्य वर्तमान शांति प्रक्रिया तथा नए संविधान के निर्माण को नुकसान पहुंचाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications