स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए निजी अस्पताल तैयार
बेंगलुरू के 11 निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए स्वीकृति दी गई है। बताया जाता है कि अन्य राज्य भी निजी अस्पतालों की मदद लेने के संबंध में इसी तरह की प्रक्रिया अपना रहे हैं।
स्वाइन फ्लू से देश में तीन अगस्त को हुई पहली मौत के बाद जांच के लिए लोग बड़ी संख्या में सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह सचिव नरेश दयाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने निजी प्रयोगशालाओं को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए इजाजत दी है लेकिन इसके लिए उन्हें उनकी जांच क्षमता के आधार पर ही मान्यता दी जाएगी।"
सरकार ने कहा कि आगे चलकर स्वाइन फ्लू की दवा टैमीफ्लू को जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इस महामारी का मुकाबला किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टैमी फ्लू को काउंटरों पर उपलब्ध कराने से इंकार किया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को देश में 96 नए मामलों के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 712 हो चुकी है। इनमें चार चिकित्सक भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications